Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एमएलसी चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों हुए रवाना

एमएलसी चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों हुए रवाना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  उमेश मिश्रा ने विकास भवन से मतदान पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

​विकास भवन परिसर में प्रस्थान कर रही पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि एमएलसी निर्वाचन कार्य में लगे सभी मतदान कार्मिक अपने सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, गंभीरता और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने मतदान कार्मिकों को को निर्देश दिए कि प्रस्थान से पूर्व चुनाव सामग्री का निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार भली-भांति मिलान कर लें, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।

​उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बसों की पर्याप्त उपलब्धता, कार्मिकों के आवागमन तथा उनके ठहरने के समुचित प्रबंध समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री का वितरण सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
​उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर दायित्वों का निर्वहन करें।
​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान, वाहन प्रबंधन तथा कार्मिकों की उपस्थिति का स्वयं भौतिक सत्यापन करें।
​इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री गंभीर सिंह सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल