Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » लखनऊ से लाइव निरीक्षण किया तो चालू कर दिया एमआरएफ सेंटर

लखनऊ से लाइव निरीक्षण किया तो चालू कर दिया एमआरएफ सेंटर

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

लखनऊ से लाईव लोकेशन और निरीक्षण की सूचना मिलने पर जेएस एनवायरो कम्पनी ने एमआरएफ सेंटर चालू कर दिया। जबकि अधिकांश दिनों में रूडकी रोड स्थित एमआरएफ सेंटर बंद रहता है। जिस कारण डेढ साल में नगर पालिका को करीब 3.80 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। उधर तीन एमआरएफ सेंटर अभी तक चालू नहीं हो पाए है।


नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र में करोडों रुपए खर्च करते हुए चार एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाए है। जिसके संचालन की जिम्मेदारी नगर पालिका ने जेएस एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दी है। अभी कम्पनी के द्वारा रूडकी रोड स्थित एक एमआरएफ सेंटर का संचालन किया जा रहा है। शेष तीन एमआरएफ सेंटर अभी चालू नहीं हुए है। वहीं रूडकी रोड स्थित उक्त एमआरएफ सेंटर भी कभी-कभी चलता है। अधिकांश दिन यह सेंटर बंद रहता है और कुछ ही समय के लिए संचालित होता है। सोमवार को जैसे ही कम्पनी के अधिकारियों को जानकारी मिली कि लखऊन से संबंधित अधिकारियों के द्वारा लाइव निरीक्षण किया जाएगा तो आनन-फानन में एमआरएफ सेंटर को चालू किया गया।

मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक योगेश कुमार और सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल की मौजूदगी में अधिकारियों ने लाइव निरीक्षण करते हुए कूड़े के पृथक्करण, मशीनों के संचालन और कर्मचारियों के कार्यों का जायजा लिया। लाइव निरीक्षण के दौरान सूखे कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में छांटने, पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को सुरक्षित रखने और कूड़े के नियमानुसार निस्तारण की व्यवस्था देखी गई। मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से एमआरएफ सेंटर के संचालन के साथ बिजली बिल और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल